नये तालाब बनेंगे, पुराने तालाबों, बावड़ियों तथा कुँओं का होगा जीर्णोद्धार

इंदौर में चलेगा जल गंगा जल संरक्षण अभियान

मंत्री सिलावट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है. यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 30 जून तक सतत चलेगा.

यह जानकारी आज यहाँ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में दी गई. बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायक उषा ठाकुर, मनोज पटेल तथा मधु वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारत सिंह पटेल, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

बैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है. हमारी संस्कृति एवं परंपरा में जल और वृक्षों की पूजा का बड़ा महत्व है, इसको देखते हुए इस अभियान को बेहतर और प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना होगा. इस अभियान समाज के हर वर्ग की भागीदारी से जन आंदोलन बनाया जायेगा.
जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस अभियान को सभी के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में चलाया जायेगा. अभियान में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत शुरूआत में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य किये जायेंगे

Next Post

समय से पहले ककरहटा हाई स्कूल में लगा ताला

Sun Mar 23 , 2025
सरपंच ने की शिकायत, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग जबलपुर: कटंगी तहसील के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, ककरहटा में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है।ग्राम पंचायत ककरहटा सरपंच वेद प्रकाश गर्ग शनिवार को जब अचानक मीडिया टीम के साथ स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शाम 3:30 […]

You May Like