चेंबर-व्यापारी संघ की बैठक: पुराने भोपाल के बाजारों की व्यवस्था सुधारने पर मंथन

भोपाल। पुराने शहर के ओल्ड भोपाल हॉलसेल एवं होजरी व्यापारी संघ और भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के बीच व्यापारिक समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। संघ के मंत्री मनोज आर.एम. ने बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। चेंबर अध्यक्ष गोविंद गोयल ने व्यापारियों को परिवार बताते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि जनप्रतिनिधि भी व्यापारिक हितों के समर्थन में साथ हैं। बैठक में संस्था अध्यक्ष अशोक माटा, संस्थापक अध्यक्ष मनोज बांगा, कोषाध्यक्ष अनुज जैन, उपाध्यक्ष गुरुमुख चावला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। चेंबर की ओर से महामंत्री ललित तातेड, उपाध्यक्ष आदित्य मनिया, कमल पंजवानी, प्रदीप अग्रवाल, गोपाल सोनी समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शहर के बाजारों की व्यवस्था सुधारने पर सहमति जताई।

 

Next Post

सेडमैप और निजी संस्था की मिलीभगत से चल रहा फर्जी नियुक्तियों का खेल: विवेक त्रिपाठी

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप), लोक शिक्षण संचालनालय और भोपाल की निजी संस्था ओम पारस मैनपावर सर्विस की कथित मिलीभगत से फर्जी नियुक्तियों […]

You May Like