चित्रकूट 03 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला में भरतपुर थाना के पटोले में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास (16) और करण (14) की बिजली गिरने से मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये हैं, जिनका भागा के इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बच्चों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
