प्रयागराज में बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता

प्रयागराज, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में शुक्रवार को अचानक तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।

इस बारिश से गेहूं, आम और अन्य रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश के कारण उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, आम के पेड़ों पर आई बौर भी झड़ रही है, जिससे आम की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।किसान इंद्रेश कुमार, देवराज शुक्ला, मोहन पाल और राजू गुप्ता सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के कारण फसलें काली पड़ जाएंगी या सड़ जाएंगी। इससे उनकी सालों की मेहनत बेकार हो जाएगी। साथ ही काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “सरकार की तरफ से भी हम लोगों को कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है कि यदि फसलें बर्बाद होगी तो उनको मुआवजा दिया जायेगा जिसको लेकर किसान चिंतित है।”

 

 

Next Post

ईरान ने दो उन्नत अमेरिकी जेट विमानों को मार गिराने का दावा किया

Fri Apr 3 , 2026
तेहरान, 03 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली के नष्ट करने के दावों के बावजूद, ईरानी सेना ने शुक्रवार को दो उन्नत अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने की बात कही है। जिनमें दूसरा एफ-35 विमान भी शामिल है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) […]

You May Like