ईरान ने दो उन्नत अमेरिकी जेट विमानों को मार गिराने का दावा किया

तेहरान, 03 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली के नष्ट करने के दावों के बावजूद, ईरानी सेना ने शुक्रवार को दो उन्नत अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने की बात कही है। जिनमें दूसरा एफ-35 विमान भी शामिल है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इन हमलों की “पुष्टि” की है। एक बयान में, आईआरजीसी ने कहा कि उसकी नव विकसित हवाई रक्षा प्रणालियों ने मध्य ईरान में एक स्टील्थ एफ-35 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है।

आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना के लेकनहीथ स्क्वाड्रन से संबंधित यह विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और पायलट के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

आईआरजीसी ने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली के पूर्ण विनाश के बारे में ट्रम्प के दावे को “झूठा दावा” बताया है।

इस बयान में ईरान के एकीकृत हवाई रक्षा नेटवर्क की निरंतर प्रभावशीलता पर जोर देते हुए कहा गया, ” अमेरिकी राष्ट्रपति के झूठे दावे के बाद, कुछ ही क्षण पहले क़ेशम द्वीप के दक्षिण में आईआरजीसी नौसेना की आधुनिक उन्नत हवाई रक्षा प्रणाली ने शत्रु के उन्नत लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।”

ईरानी मीडिया के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सेना के लिए हाल ही में बड़ा झटका है।

ईरानी मीडिया ने बताया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से, ईरान ने दो एफ-35, एक एफ-18, दो एफ-16 और चार एफ-15 सहित कई उन्नत अमेरिकी विमानों को मार गिराया है।

 

Next Post

राजेंद्र भारती प्रकरण: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई पूरी तरह कानूनी, कांग्रेस फैला रही भ्रम

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दोषी करार दिए जाने और उनकी सदस्यता समाप्त होने के मुद्दे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस देश में संवैधानिक प्रक्रियाओं का लगातार विरोध करती रही […]

You May Like

मनोरंजन