पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को ‘खुली जंग’ के लिए धमकाया

नयी दिल्ली, (वार्ता) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आपसी मतभेद सुलझाने के लिए बातचीत का नया दौर शनिवार को इस्तांबुल में शुरू हुआ। इस बैठक से पहले ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को खुली जंग में उतरने की धमकी ही दे डाली।

गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देश दोहा वार्ता कर चुके हैं और तब संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया गया था।

लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाक-अफगान वार्ता विफल होने पर “खुले युद्ध” की चेतावनी दी है। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा, “अगर मामले नहीं सुलझे, तो हमारी तुम्हारी खुली जंग है।”

इस बातचीत के नतीजे जल्द ही सामने आ सकते हैं।

Next Post

किसानों की चिटनिस ने सीएम से बात कराई, धरना समाप्त

Sun Oct 26 , 2025
बुरहानपुर: बुरहानपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच शनिवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) किसानों के बीच पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद किसानों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं […]

You May Like