
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में हताहत नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।
