आमला में नाबालिगों की तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा खतरा, पुलिस और अभिभावक मौन

आमला: नगर की सड़कों पर सुबह के समय नाबालिग वाहन चालकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्कूल जाने की जल्दी में छात्र-छात्राएं स्कूली ड्रेस में तेज रफ्तार से बाइक और स्कूटी चलाते दिखाई देते हैं, जिससे न केवल उनकी बल्कि राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है।गोविंद कॉलोनी, बंधा रोड, भीमनगर, मंगलभवन और अन्य स्कूल मार्गों पर यह नजारा रोजाना देखने को मिलता है।

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बिना लाइसेंस और हेलमेट वाहन चला रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन इस पर मौन है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभिभावकों की लापरवाही भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। स्कूल प्रबंधन द्वारा नाबालिगों को वाहन से आने की अनुमति देना और प्रशासन की कार्रवाई में ढील भविष्य में बड़े हादसे की संभावना बढ़ा रही है।विशेषज्ञों का सुझाव है कि स्कूलों और प्रशासन को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और नाबालिगों पर सख्ती से नियंत्रण लगाना चाहिए, ताकि सड़क पर तेज रफ्तार का यह खेल किसी अनहोनी का कारण न बने।

Next Post

डॉक्टरी पर्चे के बिना दवा बेचने पर 12 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस

Thu Oct 16 , 2025
राजगढ़: राजगढ़ जिले के तीन ब्लॉकों के फार्मासिस्ट को बुलाकर एक मीटिंग का आयोजन रखा गया। जिसमें सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल ने सभी फार्मासिस्टों को दो प्रकार की दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी व्यक्ति को न देने की बात कही गई है, इनमें मिसोप्रोसटोल, मिफिप्रोस्टल का […]

You May Like