अमित शाह ने स्वामी महाराज की जयंती पर नमन किया

नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को स्वामी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया।

श्री शाह ने एक्स हैंडल पर अपने एक पोस्ट में स्वामी महाराज की नमन करते हुये लिखा, ”सादगी, सेवा और करुणा के प्रतीक स्वामी महाराज की जयंती पर मैं उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ। स्वामी जी के विचार और ज्ञान का दायरा इतना विराट था कि उनसे जब भी बात होती, नई प्रेरणा और ऊर्जा प्राप्त होती थी। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनसे मिलने, बातचीत करने और समय बिताने का अवसर प्राप्त हुआ।”

श्री शाह ने कहा कि स्वामी महाराज जी ने मानव समाज को आस्था और ईश्वर-भक्ति से जोड़ने का कार्य किया। भगवान स्वामीनारायण की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाले प्रमुख स्वामी महाराज के स्मरण मात्र से मन शांति और श्रद्धा से भर उठता है।

 

 

Next Post

गोवा अग्निकांड में एनआरएआई ने रेस्टोरेंट संचालकों से सुरक्षा मानकों की दोबारा जांच करने का किया आग्रह

Sun Dec 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 दिंबर (वार्ता) गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत होने के बाद देश में रेस्तरां उद्योग की शीर्ष संस्था नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने रविवार को अपने सदस्यों से आत्मचिंतन करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने […]

You May Like