सीहोर।अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोतवाली चौराहा पर बाग्लादेश का पुतला जलाया गया और नारेबाजी की गई. बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और घटनाओं को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के मध्य भारत छत्तीसगढ़ प्रमुख अतुल राठौर के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में प्रदशन कर आक्रोश व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू को जिंदा जला दिया गया है. ऐसे आतंकी देश पर कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू हेल्प लाइन प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला,जिला महासचिव मदन राजपूत राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष हिरदेश मेवाड़ा हिंदू जिला सचिव राजेश मेवाड़ा हेल्पलाइन जिला संयोजक नवीन राठौड़ राहुल राठौड़ नगर महामंत्री प्रशांत राठौड़ जेश राठौड़, राहुल जाटव, नगर अध्यक्ष प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामपुर जगदीश पाटीदार दिलीप पाटीदार शुभम राठौर आदि शामिल रहे.
