ननि बैठक: पार्षदों ने मांगा गौशाला के रखरखाव के खर्च का हिसाब

ग्वालियर: नगर निगम सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम परिषद की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर बड़े निर्णय लिये गये। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा जारी रहते बैठक 8 जनवरी दोपहर 3 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।निगम परिषद की बैठक में पार्षदगणों द्वारा लगाये गये प्रश्नों के जवाबों को लेकर चर्चा की गई तथा जबावों से संतुष्ट न होने वाले अनेक पार्षदों की चर्चा सुनकर सभापति मनोज तोमर ने निगमायुक्त संघप्रिय को निर्देश दिये कि पार्षदगणों द्वारा लगाये गये प्रश्नों के विस्तृत जवाब एवं गौशाला के रखरखाव पर होने वाले व्यय की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पार्षदगणों द्वारा राज्य शासन की ओर से भेजे गये दो अधिकारियों को सर्व सहमति से मूल विभाग में वापस भेजे जाने के निर्देश दिये।इसके साथ ही बैठक का एजेंडा शुरू होने पर सर्वसहमति से पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क, उपभोक्ता प्रभार, गार्बेज शुल्क के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति तोमर ने निर्देश दिये कि नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पार्षदगणों द्वारा दिये गये सुझावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव सर्व सहमति से स्वीकृत किया जाता है।
दीक्षित बने विधायक प्रतिनिधि
नगर निगम परिषद में ग्वालियर विधानसभा के विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। दीक्षित की नियुक्ति पर सदन के सभी सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

Tue Dec 30 , 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हरभजन सिंह ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने सेमीफाइनल के लिए इन चार टीमों को चुना है। इसमें भारत के साथ अफगानिस्तान भी शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा […]

You May Like