पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ

लाहौर, 01 फरवरी (वार्ता) सैम अयूब (56), बाबर आजम (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद मोहम्मद नवाज (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मोहम्मद नवाज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और आगा सलामान को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सैम अयूब ने 37 गेंदों में छह चौके और दो चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। शादाब खान ने 19 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 46 रन बनाये। फखर जमान (10) और ख्वाजा नफे 21 रन बनाकर आउट हुये। बाबर आजम ने 36 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारश्विस ने दो विकेट लिये। मैथ्यू कुनमन, मैथ्यू शॉट, कूपर कॉनली और कमरन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे खुलकर नहीं खेल सके और उनकी पूरी टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने सर्वाधिक 23 रन बनाये। कैमरन ग्रीन (22) और जॉश फिलिपे (14) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने पांच विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी को दो विकेट मिले। अबरार अहमद और नसीम शाह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में नहीं: लक्ष्मण सिंह

Sun Feb 1 , 2026
शाजापुर, 1 फरवरी. पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह अपनी सामाजिक समरसता यात्रा के तहत शाजापुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी फिलहाल मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है. उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए लोगों के बीच पहुंचने की बात कही. लक्ष्मण […]

You May Like