रतलाम मंडल के माल लदान में 16.56 प्रतिशत की वृद्धि

इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों के दौरान माल लदान में वृद्धि दर्ज की गई है. अप्रैल और मई 2026 के दौरान मंडल ने कुल 3.51 मिलियन टन माल का लदान किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.56 प्रतिशत अधिक है.

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताए अनुसार मई 2026 में मंडल द्वारा 1.91 मिलियन टन माल का लदान किया गया. यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मई माह की तुलना में 18.29 प्रतिशत अधिक है. रेलवे के अनुसार माल लदान में वृद्धि विभिन्न वस्तुओं की परिवहन मात्रा बढ़ने से हुई है. पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट पीओएल की लोडिंग में 238.68 प्रतिशत तथा खाद्यान्न लोडिंग में 105.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इसके अलावा सीमेंट, क्लिंकर और अन्य वस्तुओं की लोडिंग में भी बढ़ोतरी हुई है.
जारी आंकड़ों के अनुसार एक मिलियन टन या उससे अधिक वार्षिक माल लदान वाले भारतीय रेल मंडलों में रतलाम मंडल ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16.56 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है. मंडल क्षेत्र के विभिन्न गुड्स शेडों से उद्योगों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए माल परिवहन किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन द्वारा मालगाड़ियों के परिचालन और माल ढुलाई सुविधाओं को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं

Next Post

संतुलित मानवीय प्रगति के लिए दुनिया के पास कोई मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं है: भागवत

Fri Jun 5 , 2026
नागपुर, (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को अभी तक ऐसा कोई मार्गदर्शक दर्शन नहीं मिला है जो मानवीय जीवन के सभी पहलुओं में संतुलित प्रगति सुनिश्चित कर सके, वहीं मौजूदा व्यवस्थाएं व्यक्तिगत हितों, सामाजिक कल्याण और पर्यावरणीय चिंताओं के बीच […]

You May Like