ग्वालियर के ऑलराउंडर यशवर्धन बने भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान

ग्वालियर। ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है, जिसमें यशवर्धन को वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है। उनके चयन से ग्वालियर और चंबल अंचल के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

यशवर्धन चंबल डिवीजन का प्रतिनिधित्व करते हैं और ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल के छात्र हैं। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। चंबल क्षेत्र के एक अन्य खिलाड़ी मनल चौहान को भी मल्टी-डे टीम में जगह मिली है।

यशवर्धन ने बताया कि उनके चयन की जानकारी सबसे पहले जीडीसीए के सचिव विजयप्रकाश शर्मा ने दी। टीम में चयन और कप्तानी मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके माता-पिता की मेहनत और त्याग का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट एकेडमी के कोच लवकेश चौधरी को भी दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी।

Next Post

सरौंधा में 220 केवी का विद्युत टावर गिरा, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Thu Jun 11 , 2026
देवसर । जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरौंधा में आज गुरुवार को 220 केवी का एक विशाल विद्युत टावर अचानक गिर जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना गांव में सर्फजीत सिंह के घर के समीप तथा लूली देवी मंदिर के पास हुई। टावर के धराशायी होने की […]

You May Like