फ्लाईओवर ब्रिज के गड्ढों के कारण पार्षद का फिर धरना प्रदर्शन

बीना। जब से शहर में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण हुआ तभी से लगातार आम नागरिक परेशानियों का सामना कर रहा है। लगातार झांसी फ्लाई ओवर ब्रिज पर गड्ढों से परेशान पार्षद बीडी रजक के नेतृत्व में कई आंदोलन हो चुके। कई बार प्रशासन छोटे-मोटे कार्य कर कर इति श्री कर लेता है। झांसी गेट ओवरब्रिज पर गड्डों के कारण हो रहे हादसों से परेशान होकर नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक धरने पर बैठ गए। यह धरना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।शुरुआत में पार्षद ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया और नगर प्रशासन से समस्या सुनने की अपील की। हालांकि, जब किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बात नहीं की, तो दोपहर में पार्षद समर्थकों ने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। वाहनों की आवाजाही रुकने से ब्रिज के दोनों सिरों पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इस जाम में पूर्व विधायक डॉ. विनोद पंथ भी कुछ समय के लिए फंसी रहीं।इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोकी और धरना दे रहे पार्षद व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका प्रशासन से तुरंत बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।तहसीलदार ने दिया आश्वासन शाम करीब 5 बजे तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पार्षद से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे,जिन्होंने ओवरब्रिज पर गड्ढों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।नागरिकों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में ब्रिज की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Fri Oct 31 , 2025
सीधी।जिला चिकित्सालय स्थित डीईआईसी में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे के मार्गदर्शन में डॉ. स्वाती सिंह द्वारा दंत परीक्षण, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और तम्बाकू छुड़ाने के लिए एनआरटी दवाओं का […]

You May Like

मनोरंजन