मंदसौर: जिले के दलौदा थाना पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 40 किलोग्राम डोडाचूरा, 1 लाख 40 हजार रुपये नगदी एवं एक ट्रक जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महू-नीमच हाईवे स्थित गौशाला के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक PB02DW1532 को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपाकर रखा गया 40 किलो डोडाचूरा एवं 1.40 लाख रुपये नगदी बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी औकार सिंह (45) निवासी तरणतारन, पंजाब को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई में थाना दलौदा पुलिस टीम के उनि आर.एस. पंवार, सउनि प्रमोदसिंह तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
