चालक उतरा टायर देखने, पीछे से दूसरे ट्रक ने मार दी टक्कर

शाजापुर, सारंगपुर बाईपास पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक सडक़ हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. चालक सडक़ किनारे ट्रक खड़ा कर टायरों की जांच कर रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.

मृतक की पहचान 38 वर्षीय बन्टू पिता बीरी सिंह के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित आलमपुर कोटला हिम्मतपुर का निवासी था. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन में फंस गया. उसे रेलिंग काटकर बाहर निकाला गया. ट्रक के हेल्पर सचिन ने बताया कि वे दिल्ली से पार्सल लेकर मुंबई जा रहे थे. सारंगपुर बायपास पर चालक ने ट्रक साइड में खड़ा कर टायर देख रहा था. तभी हादसा हो गया. घायल चालक को पहले सारंगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया. हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पुलिस चैकी पर तैनात एसआई बाबूलाल दबी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जनसुनवाई में 312 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Tue Jul 14 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 312 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।जनसुनवाई में […]

You May Like