तिघरा बांध में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए टीम ने किया बोट क्लब का निरीक्षण

ग्वालियर। तिघरा जलाशय में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा बोट क्लब का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने तिघरा डैम स्थित बोट क्लब के सुरक्षा प्रबंधन का सूक्ष्मता से जायजा लिया। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए। संयुक्त टीम ने लाइफ जैकेट की उपलब्धता, बोट संचालन की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों सहित अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीआरएफ, सीएसपी एवं ईएंडएम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Next Post

रिटायरमेंट के अगले दिन पुनर्नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक

Fri May 1 , 2026
इंदौर।इंदौर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एक रिटायर चीफ इंजीनियर की संविदा पर दोबारा नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामला तब सामने आया जब अधिकारी को रिटायरमेंट के अगले ही दिन कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से नियुक्त कर दिया […]

You May Like