एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 12.2 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर-लाभांश की घोषणा

मुंबई, 19 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का मुनाफा साल-दर-साल 12.2 प्रतिशत बढ़कर 181.6 अरब रुपये पर पहुंच गया।

निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में तिमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा की गयी। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध राजस्व 531.7 अरब रुपये रहा। इस दौरान ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय 5.4 फीसदी बढ़कर 314.4 अरब रुपये पर पहुंच गयी।

अच्छे तिमाही परिणाम को देखते हुए निदेशक मंडल ने हर शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 होगी।

शेयरधारकों को प्रति शेयर पांच रुपये का अंतरिम लाभांश भी दिया जायेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 होगी। लाभांश का भुगतान 11 अगस्त 2025 को किया जायेगा।

एक साल पहले की तुलना में बैंक की जमा का औसत 16.4 प्रतिशत बढ़कर 26,576 अरब रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का कासा डिपॉजिट 8,604 अरब रुपये रहा।

पिछले एक साल में उसका सकल एनपीए 1.33 प्रतिशत से बढ़कर 30 जून 2025 को 1.40 प्रतिशत हो गया। इस दौरान शुद्ध एनपीए 0.39 प्रतिशत से बढ़कर 0.47 प्रतिशत पर पहुंच गया।

 

Next Post

स्वर्ण मंदिर को आठवीं बार बम से उड़ाने की धमकी भरा एक और ई-मेल मिला

Sat Jul 19 , 2025
अमृतसर 19 जुलाई (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को शनिवार को स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक और ई-मेल मिला। चौदह जुलाई के बाद से यह आठवीं ऐसी धमकी है। ऐसी धमकियों के मद्देनजर पवित्र सिख तीर्थस्थल स्वर्ण मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी […]

You May Like