बालाघाट कलेक्टर बनने पर एडीएम कुमार सत्यम को भावभीनी विदाई

ग्वालियर। शासन द्वारा बालाघाट का कलेक्टर नियुक्त किए जाने पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने उनके दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भूमि आवंटन, किसानों को खाद वितरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बालाघाट में भी वे अपनी कार्यकुशलता से बेहतर प्रशासनिक कार्य करेंगे।

कुमार सत्यम ने कहा कि ग्वालियर जैसे बड़े जिले में कार्य करना उनके लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर रहा और यहां का अनुभव नई जिम्मेदारी निभाने में उपयोगी सिद्ध होगा। समारोह में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, एडीएम सी.बी. प्रसाद, अनिल बनवारिया सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

'इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो' पहल की शुरुआत

Thu Jul 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत वैश्विक पहल “इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो” की शुरुआत की है। परिचालन के 20 साल पूरे होने के अवसर पर इंडिगो ने यह पहल शुरू की है। […]

You May Like