कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन, शक्कर बांटकर दर्ज कराया विरोध

जबलपुर । महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया । गुरूवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सौरभ शर्मा के आव्हान पर सभी ब्लॉक में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शक्कर की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल एवं बढ़ती ईंधन कीमतों, बिजली बिलों के बोझ और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया एवं बाजार में खरीददारी करने आये आमजनों,माताओं बहनों को एक चुटकी शक्कर बांटकर सांकेतिक विरोध प्रकट किया और इस बढ़ती हुई मूल्य वृद्धि की और आमजनों का ध्यान आकर्षित कर जनजागरण करने का प्रयास किया। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। यदि इन सांकेतिक प्रदर्शनों से भी बेफिक्री की गहरी नींद में सोई सरकार नहीं जागी तो जनता के हित में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शनों का शंखनाद कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने कस्तूरबा गांधी ब्लॉक, रानीताल, कैंट ब्लॉक, बिलहरी पेट्रोल पंप, इंदिरा गांधी ब्लॉक, मदन महल, कमला नेहरू ब्लॉक, रानीताल, रांझी ब्लॉक, 6वीं बटालियन रांझी, गोकलपुर ब्लॉक, निर्मलचंद जैन वार्ड , शंकर शाह ब्लॉक, पोलीपाथर, इंदिरा गांधी ब्लॉक, बी.टी. चौक, मदन महल ब्लॉक, पिसनहारी की मडिय़ा, जाकिर हुसैन ब्लॉक, रद्दी चौकी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ब्लॉक, कोतवाली में प्रदर्शन किया ।

मंत्रियों के लिए महंगाई कोई मुद्दा नहीं, जनता परेशान: कोष्टा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग)पूर्व प्रदेशप्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मोदी मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के लिए महंगाई कोई मुद्दा नहीं है जनता कमर तोड़ महंगाई से परेशान है प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजय वर्गीय कह रहे हैं कि शक्कर महंगी हो गई तो क्यों खाते हो, इसी प्रकार 2019 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्याज , लहसुन के बढ़ते दामों पर कहा था कि मैं तो लहसुन प्याज खाती नहीं हूं, इसी प्रकार अभी कुछ दिन पूर्व सोने की बढ़ती कीमतों पर भी भाजपा नेताओं ने देशवासियों को संदेश दिया था कि सोना ना खरीदें। सरकार से कांग्रेस मांग करती है कि 40 की शक्कर 70 किलो हो गई है ऐसे समय में मध्य प्रदेश में14 लाख गरीब परिवारों को राशन दुकान से 20 रु. किलो में मिलने वाली चीनी पिछले 5 माह से बंद है उसे चालू करें क्योंकि महंगाई के दौर में गरीब परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है।

Next Post

ग्राम कोठी में आरओ वाटर प्लांट की जांच कर सील्ड किया, नोटिस जारी

Thu Aug 27 , 2026
खंडवा, ओंकारेश्वर के पास स्थित ग्राम कोठी में पुनासा के तहसीलदार श्री विजय साहू एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल के संयुक्त निरीक्षण में जयपाल सिंह चौहान द्वारा संचालित मां नर्मदा आरओ चिल्ड वाटर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री […]

You May Like