झारखंड पुलिस से एनआईए ने सात सक्रिय नक्सलियों की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

रांची, 05 अप्रैल (वार्ता) झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच से राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने सात सक्रिय नक्सलियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

इनमें चार महिला नक्सली और एक करोड़ रुपये का इनामी उग्रवादी भी शामिल है। एनआईए द्वारा भेजे गए पत्र में जिन नक्सलियों की जानकारी मांगी गई है, उनमें रीता उर्फ मानस, रजनी, सुनीता, विनीता, अनमोल दा (एक करोड़ का इनामी), सोहन पुनेम और संदीप उर्फ हिड़मा के नाम शामिल हैं।

आधिकरिक सूत्रों के अनुसार, चारों महिला नक्सली—सुनीता, विनीता, रीता और रजनी—पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सक्रिय हैं और फिलहाल सारंडा क्षेत्र में उनकी गतिविधियों की सूचना मिली है। वहीं सोहन पुनेम और संदीप बीजापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

एनआईए ने झारखंड के विभिन्न थानों में इन नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों, उनकी वर्तमान गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी फरार और वांटेड नक्सलियों का डोजियर तैयार कर रही है, जिसके तहत प्रमुख उग्रवादियों की विस्तृत प्रोफाइल जुटाई जा रही है।

 

 

Next Post

ईरान के साथ सोमवार तक हो सकता है समझौता : ट्रंप

Sun Apr 5 , 2026
वाशिंगटन, 05 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ संभवतः सोमवार तक समझौता होने की प्रबल संभावना है, लेकिन अगर ईरान ने तेजी नहीं दिखाई तो हमलों को काफी बढ़ाया जा सकता है। श्री ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा […]

You May Like

मनोरंजन