Bhel: फाउंड्री शॉप में उच्च क्षमता वाले थायरिस्टर्स की सफल कमीशनिंग

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की फाउंड्री शॉप (ब्लॉक-5) में 2 फरवरी 2026 को इंडक्शन फर्नेस के लिए उच्च क्षमता वाले रेक्टिफायर एवं इन्वर्टर थायरिस्टर्स का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। यह उन्नयन फीडर्स विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे हीटिंग साइकिल का समय कम हुआ है और प्रतिदिन “हीट” की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप कास्टिंग उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

यह उपलब्धि फाउंड्री शॉप और अनुरक्षण टीमों की सुनियोजित योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है, जिसका उद्देश्य उत्पादन प्रवाह में सुधार लाना और निरंतर एवं समयबद्ध उत्पादन सुनिश्चित करना रहा। फर्नेस की दक्षता में सुधार से विभिन्न उत्पाद समूहों के लिए उत्पादन बढ़ाने और समय पर आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में कार्यकारी निदेशक (एचईपी भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंड्री टीम की सराहना करते हुए समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर निर्माण, वाणिज्यिक एवं अनुरक्षण) रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे, अतिरिक्त महाप्रबंधक (फाउंड्री शॉप) अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एफवाईएम) सत्येंद्र सिंह पटेल तथा उप महाप्रबंधक (एफडीएक्स) मुकेश भगोरिया सहित फाउंड्री शॉप और अनुरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

महिला के घर भेजा पार्सल, मिला पिस्तौल और धमकी भरा पत्र

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पार्सल पहुंचाया. महिला ने पार्सल खोलने पर उसमें एक देशी पिस्तौल और धमकी भरा पत्र पाया. पत्र में काले धन का उल्लेख किया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई . डीसीपी आनंद […]

You May Like