नौसेना के साथ समन्वय कर 35 से अधिक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया ईरान का दावा

तेहरान, 22 मई (वार्ता) ईरान ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 35 जहाजों ने ईरान के नौसैनिक बलों के साथ समन्वय स्थापित कर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया है।

अमेरिका के साथ महीनों से जारी संघर्ष और व्यवधान की वजह से इस रणनीतिक जलमार्ग से होकर गुजरने वाले जहाजों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गयी है।

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार ईरानी नौसैनिक बलों के साथ समन्वय स्थापित करके होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाले 35 जहाजों में तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य वाणिज्यिक मालवाहक जहाज शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जलमार्ग से गुजरने से पहले सभी जहाजों को आईआरजीसी नौसेना से अनुमति मिल गई थी। इससे जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही में वृद्धि दर्ज हुई है, लेकिन आंकड़ों के अनुसार, यह यातायात अभी भी युद्ध-पूर्व की गतिविधियों से काफी कम है। पहले आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 138 जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरते थे।

‘मरीनट्रैफिक’ के ट्रैकिंग आंकड़ों से पता चलता है कि कम से कम एक टैंकर – कुक द्वीपसमूह के ध्वज वाला डामर और कोलतार ले जाने वाला जहाज ‘पुष्पक’—संघर्ष के दौरान पहले इस जलडमरूमध्य से यात्रा करने के बाद, कई अन्य टैंकरों के साथ ओमान के दुक्म तट पर लंगर डाले हुए था। ईरान ने बार-बार कहा है कि वह होर्मुज के माध्यम से वाणिज्यिक जहाजों के लिए एक नया समन्वय तंत्र स्थापित करने के लिए ओमान के साथ काम कर रहा है।

 

Next Post

अमेरिका-इरान युद्ध पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान रवाना

Fri May 22 , 2026
इस्लामाबाद, 22 मई (वार्ता) पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएफ) और थल सेनाध्यक्ष, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शुक्रवार को इरान के आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए। क्षेत्र में नए सिरे से संघर्ष की आशंकाओं के बीच इस्लामाबाद ने अमेरिका और इरान के बीच मध्यस्थता के अपने प्रयासों को […]

You May Like