शी जिनपिंग के साथ वार्ता में भारत की चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखा मोदी ने : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ब्रिक्स सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की चिंताओं को ठोस तरीके से रखते हुए कहा था कि दोनों देशों को एक दूसरे के मुख्य मुद्दों पर संवदेनशील रूख अपनाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में चीन के विदेश मंत्री के श्री मोदी और श्री शी की वार्ता के बारे में दिये गये बयान के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखा और जोर देकर कहा कि दोनों पक्षों को एक दूसरे के मुद्दों के बारे में संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों को तीन परस्पर सिद्धांतों का पालन करना चाहिए जिसमें परस्पर सम्मान , परस्पर हित और परस्पर संवेदनशीलता शामिल है।

उन्होंने कहा कि चीन के विदेश मंत्री ने जिन मुद्दों का जिक्र किया है उन पर बातचीत हुई लेकिन भारत ने भी अपना पक्ष ठोस तरीके से रखा।

 

Next Post

ट्रंप के 5,000 डॉलर भुगतान प्रस्ताव पर रिपब्लिकन सांसदों में संशय

Tue Sep 15 , 2026
वाशिंगटन, 15 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को लेकर रिपब्लिकन सांसदों में संशय है, जिसमें कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बरकरार रहने पर वयस्क अमेरिकी नागरिकों को 5,000 डॉलर देने की बात कही गयी है। इस प्रस्ताव का भविष्य अभी तय नहीं है, लेकिन […]

You May Like

मनोरंजन