कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रनों से हराया

गुवाहाटी, 04 नवंबर (वार्ता) केवी अनीश(145) और मानवंत कुमार (100) की शतकीय पारियों के बाद श्रेयस गोपाल (चार विकेट) और शिखर शेट्टी (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले के तीसरे दिन असम को पारी और 314 रनों से हरा दिया।

आज सुबह कर्नाटक ने पांच विकेट पर 496 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में के वी अनीश के आउट होने के बाद छह विकेट पर 577 रन के स्कोर पर कर्नाटक ने पारी घोषित कर दी। इसी के साथ कर्नाटक को 442 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी असम की पूरी टीम कर्नाटक के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 40.2 ओवरों में 128 रन के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान देनिश दास ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दाहाई अंक में स्वरूपम पुरकायस्था (22) और अमलनज्योति दास (17) ही पहुंच सके।

कर्नाटक की ओर से श्रेयस गोपाल ने चार और शिखर शेट्टी ने तीन विकेट लिये। विधवत कावेरप्पा, मानवंत कुमार और रितेश भटकल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

संक्षित स्कोर इस प्रकार रहा: असम पहली पारी 135 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 128 रन पर ऑल आउट।
कनार्टक पहली पारी छह विकेट पर 577 रन पर पारी घोषित।

Next Post

खेत के कुएं में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed Nov 4 , 2026
सौसर, मोहगांव में एक किसान के खेत में स्थित कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहगांव स्थित एक किसान के खेत में बने कुएं में शाम के समय […]

You May Like