
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय मे वार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें वर्ष भर में सम्पन्न हुई युवा उत्सव सांस्कृतिक, खेल, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस की विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सुरेश मीणा उप प्रबंधक ने कहा यह समय आपके भविष्य निर्माण का है, इस समय आप समपर्ण के साथ विद्याध्ययन करें किताबों से मित्रता करे क्यांकि यही जीवन का स्वर्णकाल है। जागरूकता एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप सभी समस्याओं से लड़ सकते है, वर्तमान में साइबर क्राइम में प्रत्येक दिन 2 से 02ः30 करोड़ का धोखा हो रहा है अतः आप किसी अनजान नम्बर पर बात न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। 1930 पर फोन कर अपने नम्बर को सुरक्षित करवा सकते है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा मिश्रा ने कहा पुरस्कार आपके परिश्रम का प्रतिफल है, अतः लगातार परिश्रम करे और सफलता प्राप्त करे। डाॅ. कविता शुक्ला ने का विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रेरणा है जिससे दम पर सम्पूर्ण जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकते है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने कहा जितना मजा प्रथम द्वितीय स्थान में है उससे अधिक मजा इस तक पहुंचने की यात्रा में है। खेल पुरस्कार डाॅ. मोनिका हार्डिकर के निर्देशन में प्रदान किए गए। युवा उत्सव के पुरस्कार डाॅ. अंजना चतुर्वेदी एन.सी.सी. का डाॅ. अंशु सोनी एवं एन.एस.एस के डाॅ. अलका, पुष्पा, निशा, डाॅ. अर्चना मिश्रा, डाॅ. आकर्षा तिवारी के माध्यम से प्रदान किए गए। संचालन डाॅ. स्वीटी मिश्रा ने किया आभार डाॅ. अंजना चतुर्वेदी द्वारा किया गया कार्यक्रम में डाॅ. पद्मा आचार्य, डाॅ. रश्मि दुबे,, अपर्णा चाचोेंदिया, मुकेश अहिरवार, आशा पटैल, सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. पूनम कोहली, श्रीमती निक्की बांगर, सपना राजौरिया, डाॅ. संजय खरे, डाॅ. रामशंकर वर्मा, डाॅ. शीतांशु राजौरिया, डाॅ. श्वेता ओझा, अनिमेष जैन, अभिषेक समैया, श्रीमती मनीषा शाक्य, आशीष रैकवार, सुप्रिया यादव, अकार्षा तिवारी, डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव, रोहित सेनी, डाॅ. अंकुर रानौदिया, डाॅ. शैलेन्द्र पटैल, डाॅ. शिवम दुबे उपस्थित रहे।
