पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी फेंका

ग्वालियर: थप्पड़ मारे जाने के बाद एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर उबलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह बेहद गंभीर रूप से झुलस गया. इस दौरान घर में मौजूद ससुर ने जब बेटे को बचाने की कोशिश की, तो वे भी इस जानलेवा हमले की चपेट में आ गए और मामूली रूप से झुलस गए.जानकारी के मुताबिक डबरा सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले इस दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित पति अत्यधिक शराब पीने का आदी है. रात को भी शराब के नशे में दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

विवाद इतना बढ़ा कि पति ने तैश में आकर पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ खाते ही महिला इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने सीधे किचन का रुख किया, जहां उसने गैस पर दाल पकाने के लिए पानी उबलने रखा था. महिला ने वह खौलता हुआ पानी लाकर सीधे अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया. वारदात के बाद घायल पति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर एक और गंभीर आरोप लगाया है. उसका कहना है कि खौलता पानी फेंकने के बाद उसकी पत्नी घर की अलमारी में रखे नकद रुपये और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गई.
पुलिस ने बताया
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की गहनता से जांच जारी है. चोरी और लूट के इन आरोपों की भी बारीकी से तफ्तीश की जा रही है. पुलिस की टीमें आरोपी महिला की तलाश में जुटी हैं

Next Post

आईजी ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

Tue Jun 30 , 2026
ग्वालियर: पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना ने ग्वालियर के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता एवं […]

You May Like