“सेवा संकल्प अभियान: आलीराजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक”

आलीराजपुर: जिला पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन, अति0पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ तथा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय पर छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आलीराजपुर थाना प्रभारी सोनू शितोले, यातायात प्रभारी धर्मेंद्र सोमवंशी और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पटेल पब्लिक स्कूल तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर जागरूकता और यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने बच्चों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर खतरों, जैसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम, सोशल मीडिया फ्रॉड व फर्जी ऐप्स से सुरक्षित रहने के तकनीकी टिप्स दिए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने व अनिवार्य सुरक्षा उपाय अपनाने की समझाइश देकर जागरूक किया गया।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बंगलादेश को 172 रन पर समेटा

Wed Oct 14 , 2026
ब्रिसबेन, 14 अक्टूबर (वार्ता) मेगन शूट (चार विकेट) और एश्ले गार्डनर तथा एनाबेल सदरलैंड के (दो-दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में बंगलदेश को 49.5 ओवरों में 172रनों के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम […]

You May Like

Play sound