विधायक प्रीतम का बरैया पर हमला, बहनों का अपमान करने वालों की शुद्धि जूतों से ही होगी

शिवपुरी: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम लोधी ने बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधा। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।विधायक प्रीतम लोधी ने फूल सिंह बरैया को टकला कहकर संबोधित किया। उन्होंने पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह का नाम लिए बिना उन पर भी टिप्पणी की।

लोधी ने आरोप लगाया कि दोनों नेता लाडली बहनों के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। विधायक लोधी ने चेतावनी दी कि ‘लाडली बहनों’ पर छींटाकशी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वे ‘लाडली बहनों’ को सशक्त करेंगे ताकि वे अच्छे जूते-चप्पल खरीदकर ऐसे लोगों का ‘स्वागत’ कर सकें।
लाडली बहनें स्वयं जूते-चप्पल मारेंगी
उन्होंने कहा कि यदि इन नेताओं ने लाडली बहनों पर टिप्पणी करना जारी रखा और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए, तो उनके कार्यकर्ता जूते-चप्पल और अंडों से उनका स्वागत करेंगे। विधायक के अनुसार, इससे उन्हें अपने शब्दों के परिणामों का एहसास होगा।

लोधी ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व में पिछोर के विधायक रहे केपी सिंह ने माताओं और बहनों के बारे में अपशब्द कहे थे। तब महिलाओं ने थाने के बाहर उनके पुतले पर जूते-चप्पल मारे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब ऐसी घटना दोहराई गई, तो ‘लाडली बहनें’ स्वयं ऐसे लोगों को जूते-चप्पल मारेंगी। विधायक ने कहा कि इसके लिए योजना बनाई जा रही है और तैयारियां भी की जा रही हैं।

Next Post

दो ट्रैक्टर जब्त, अभद्रता के प्रयास पर एफआईआर दर्ज

Wed Jan 21 , 2026
सिंगरौली/सरई: तहसील सरई क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात्रि दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार तहसील सरई अमित मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार सरई क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया […]

You May Like