दो ट्रैक्टर जब्त, अभद्रता के प्रयास पर एफआईआर दर्ज

सिंगरौली/सरई: तहसील सरई क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात्रि दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार तहसील सरई अमित मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार सरई क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और विधिसम्मत जब्ती की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान दादन गुप्ता निवासी गजराबहरा द्वारा ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया गया तथा राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Next Post

फर्जी बिल से 32 लाख के घोटाले में अधिकारी सहित अध्यक्ष राजू बाथम के खिलाफ जांच शुरू

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने मत्स्य विभाग के तत्कालीन सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद रजक सहित मत्स्य उद्योग सहकारी समिति बैराड के अध्यक्ष राजू बाथम, मत्स्य सहकारी संस्था ग्राम छर्च की सदस्य रेखा कुशवाह, मत्स्य सहकारी संस्था ग्राम पचीपुरा की सदस्य अनीता बाथम एवं एवं इन्सुलेटेड कंटेनर के कूटरचित […]

You May Like