पंचांग 02 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 12 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा गुरूवासरे प्रात: 6/28, हस्त नक्षत्रे दिन 4/35, धु्रव योगे दिन 1/31, वव करणे सू.उ. 5/51, सू.अ. 6/9, चन्द्रचार कन्या रातअंत 5/21 से तुला, पर्व- स्नानदान पूर्णिमा, श्री हनुमान जन्मोत्सव, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
—————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 02 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में सुधार होगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य मेंभाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा. वाहन पशु आदि से लाभ होगा. आर्थिक क्षेत्र में कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी. वर्ष के अन्त में वाणी में कठोरता तथा क्रोध बना रहेगा. प्रियजनों के कारण हानि हो सकती है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन पशु आदि का लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. शत्रु वर्ग परास्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों की वाणी में कठोरता तथा क्रोध बना रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कार्यो में सावधानी रखनी चाहिये. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को समय लाभदायक रहेगा. यात्रा में उठाईगीरों से सतर्कता बांछनीय. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिजनों का अच्छा खासा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
—————————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 02 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का भावुक और खर्चीले स्वाभाव का होगा, यह महत्वाकांक्षी, कल्पनाप्रिय, स्थिर बुद्धि का होगा, शिक्षा विभाग में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————————-
मेष- दौड़ धूप से कामकाज बनेंगे, सामाजिककार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, यश और कीर्ति मिलेगी, दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा.
वृषभ- नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी, भावुकता में लिये ये फैसले बदलना पड़ेगे, स्वास्थ्य के संबंध में सुधार होगा, खानपान पर नियंत्रण रखें.
मिथुन- राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे, कानूनी मामले पक्ष में मजबूत होंगे, पारिवारिक शत्रुता में वृद्धि होगी, अनावश्यक खर्च होगा, संयम बनाये रखें.
कर्क- उलझनें दूर होंगी, चुप रहने से लोग गलत समझ सकते हैं, आय के स़्त्रोत बढेंग़े, अतिथि आगमन का योग है, मैत्री संबंधी प्रगाढ़ता आयेगी.
सिंह- नये सौदे के कार्य बनेंगे, धार्मिक कार्य में खर्च की संभावना है, राजकीय कार्य में सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा.
कन्या- खानपान में सावधानी रखें, रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, जवृश्चिक जायजाद संबंधी विवाद को टालने का प्रयास करें, महिला जाति की सलाह ले.
तुला- सुख सुविधा पर खर्च होगा, जिसे चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, रिश्ते मजबूत होंगे, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी.
वृश्चिक- निजी कार्यो के लिये सिफारिश करना पड़ सकती है, मेहनत का लाभ मिलेगा, व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा, परोपकारी कार्यो में सुख मिलेगा.
धनु- जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें, अपनों की मदद से प्रसन्नता मिलेगी, मनोरंजन भ्रमण आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे.
मकर- अटकी योजनाओं में प्रगति होगी, उच्च अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में बाधा आयेगी.
कुम्भ- विरोधी परेशान करेंगे, अधिकारियों के संपर्क से लाभ मिलेगा, विशिष्टजनों के संपर्क से नया कार्य बनेगा.
मीन- कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी संबंधी अधिकारियों से मेल मुलाकात होगी, विवादास्पद कार्यो को टालें.
—————————————————————-
व्यापार भविष्य-
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मॅूग, मोठ, रूई, सोना, गुड़, खांड़, के भाव में तेजी होगी, चांदी के भाव चाल मंदी की रहेगी, वायदा विचार आज हाजिर मार्केट में पिछले दिन के बने भाव पर व्यवसाय कर लाभ प्राप्त करें, भाग्यांक 2492 है.
—————————————————————-
