बूचड़खाना मामला : गौसेवक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, किया प्रदर्शन

ग्वालियर: ग्वालियर में मवेशियों की हड्डियों से भरे ट्रक और पांच आरोपियों के पकड़े जाने के बाद आज गौ सेवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गौ सेवकों की मांग है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही इसकी जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को लेकर मांगो को पूरा करने और जांच का हवाला देते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भोपाल के बाद ग्वालियर में कुछ दिनों से बूचडखाने में गौ हत्या किए जाने का मामला गरमाया हुआ है।
गौसेवकों ने नारेबाजी करने के बाद पुलिस अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा। उनकी मांग थी कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड पर 2 दिन पहले गौवंश की हड्डियां होने की आशंका के चलते गौ सेवकों ने एक ट्रक को पकड़ा था। जिसमें मवेशियों के काफी सारी हड्डियां मिली थी और चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इनके साथी बूचड़ खाना चलने वाले पांचवे आरोपी वसीम को भी पुलिस ने पकड़ लिया और उनके खिलाफ एफआईआर की गई। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने उनका ना तो कोई जुलूस निकाला और ना ही कोई ठोस कार्रवाई उनके खिलाफ की गई। गौ सेवकों की मांग है कि पुलिस इस मामले को लेकर एसआईटी टीम गठित करे।

Next Post

आरसीबी फैंस के लिए बड़ी राहत; चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के आयोजन को मिली मंजूरी, पिछले साल की भगदड़ के बाद सरकार ने शर्तों के साथ दी इजाजत

Fri Feb 13 , 2026
बेंगलुरु | कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैचों के आयोजन पर लगी रोक हटा ली है। अब आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी अपने घरेलू मैच इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेल सकेगी। गौरतलब है कि 4 जून 2025 […]

You May Like