बेटियों को बनाया जा रहा साइबर स्मार्ट

बड़वानी,बढ़ते साइबर अपराधों और महिलाओं-बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस ने एक विशेष पहल करते हुए सेफ क्लिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह जिला स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजपुर पुलिस टीम ने रविवार को समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा व आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

खतरों एवं उनसे बचने के उपायों से कराया अवगत

यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम एएसपी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में हुआ। थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिकाओं को व्यावहारिक उदाहरणों से साइबर जगत के खतरों और उनसे बचने के उपायों से अवगत कराया।

Next Post

जोबट में 19 लाख की चोरी का 72 घंटे में पर्दाफाश

Mon Jun 22 , 2026
आलीराजपुर। जिले की जोबट पुलिस ने सक्रियता, तकनीकी जांच और मजबूत मैदानी नेटवर्क के बल पर अनाज व्यापारी की दुकान से 19 लाख रुपए नगदी चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का मात्र 72 घंटे में पर्दाफाश कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार […]

You May Like