जबलपुर: माढ़ोताल थाना रिमझा निवासी एक युवक 31 दिसम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद माढ़ोताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सातवें दिन मंगलवार को भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रिंग रोड निमार्णाधीन पुल नर्मदा नदी में लापता युवक का शव उतराता मिला। भेड़ाघाट पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक राजेश दीक्षित 53 वर्ष निवासी शांति नगर दमोहनाका ने सूचना दी कि उसके साढू भाई का लडका देवाशीष नामदेव 33 वर्ष निवासी रिमझा जो बचपन से ही उसके सास सासुर के घर पर रहता था 31 दिसम्बर 25 की शाम 4 बजे बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया। पुलिस ने सूचना पर गुमइंसान कायम कर मामले को जांच में लिया। वहीं भेड़ाघाट थाने में मंगलवार दोपहर में आलोक नामदेव 54 वर्ष निवासी टगर रोड लईया फैक्ट्री के पास कृष्णा कालोनी के सामने रिमझा ने सूचना दी कि 31 दिसम्बर को उसका भांजा देवाशीश नामदेव बिना बताये कहीं चला गया था। सुबह 11 बजे रिंग रोड निमार्णाधीन पुल नर्मदा नदी के पानी में ग्राम बंधा थाना भेडाघाट में भांजे का शव उतराते हुये मिला।
