टेस्ला के शंघाई संयंत्र में कार उत्पादन का आंकड़ा 40 लाख पहुंचा

शंघाई, 08 दिसंबर (वार्ता) टेस्ला कंपनी ने सोमवार को कहा कि शंघाई में टेस्ला की गिगाफैक्ट्री में आज कार उत्पादन का आंकड़ा 40 लाख पर पहुंच गया जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी चीन में तेजी से बढ़ते नए ऊर्जा क्षेत्र के साथ-साथ अपने विकास को भी तीव्र कर रहा है।

कंपनी का शंघाई संयंत्र अमेरिका के बाहर इसकी पहली गिगाफैक्ट्री है जिसका निर्माण जनवरी 2019 में शुरू हुआ और उसी वर्ष दिसंबर में इसने अपना पहला वाहन तैयार किया था।

टेस्ला का यह संयंत्र अब लगभग हर 30 सेकंड में एक नई कार तैयार करता है और वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति का लगभग आधा योगदान देता है।

कंपनी के अनुसार, इस संयंत्र को अपने पहले 10 लाख वाहनों का उत्पादन करने में 30 महीने से अधिक का समय लगा जबकि लगभग 14 महीनों में उत्पादन 30 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गया।

यह चीन के बाज़ार और विदेशी ग्राहकों, दोनों को सेवाएं प्रदान करता है और यूरोप तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वाहनों का निर्यात करता है। कंपनी के अनुसार, अक्टूबर में शंघाई संयंत्र ने 35,000 से ज़्यादा वाहनों का निर्यात किया जो पिछले दो वर्षों में सबसे ज़्यादा मासिक निर्यात है।

फरवरी में शंघाई में टेस्ला की नई मेगाफैक्ट्री ने उत्पादन शुरू किया जो शंघाई में इसकी दूसरी प्रमुख सुविधा है और अमेरिका के बाहर अपनी तरह की पहली सुविधा है। यह ऊर्जा-भंडारण बैटरियों के निर्माण के लिए समर्पित है।

 

Next Post

टोक्यो डकैती के मास्टरमाइंड ने सोशल मीडिया से की थी अपराधियों की भर्ती: जाँच एजेंसियाँ

Mon Dec 8 , 2025
टोक्यो, 08 दिसंबर (वार्ता) जापान की राजधानी टोक्यो में डकैतियों के मामले में पकड़े गए चार संदिग्ध मास्टरमाइंडों ने अपने गिरोह में युवा और नए अपराधियों को शामिल करने के लिए बाकायदा सोशल मीडिया में विज्ञापन दिया था। पुलिस ने साेमवार को यह जानकारी दी । स्थानीय मीडिया के अनुसार […]

You May Like