
बीना। बीना मे कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।एसडीएम विजय डेहरिया पुलिस बल के साथ कचरा गाड़ियों को डिस्पोजल स्टेशन ले जा रहे थे।इस दौरान रास्ते में महिलाओं ने काफिले को रोक लिया।घटना में ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर और टीआई अनूप यादव के बीच बहस हुई। टीआई ने सुरेंद्र को पुलिस गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। लेकिन महिलाओं ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। टीआई अनूप यादव ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वे केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे।समस्या का नहीं निकला समाधान एसडीएम और सीएमओ विनय मिश्रा ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। एक घंटे से अधिक समय तक महिलाओं और ग्रामीणों ने अधिकारियों से बहस की। कोई समाधान नहीं निकल सका।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 6 महीने से कचरा नहीं उठा है। इससे आसपास के रहवासी क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल गई है।नगरपालिका नए कचरा डंप के लिए जगह की तलाश कर रही है। कुरुवा में डेढ़ से 2 घंटे की कोशिश के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
