वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया मेगा प्रोजेक्ट जल्द, दुबई में हो रही भव्य शूटिंग

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) भोजपुरी संगीत जगत की अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए बड़े पैमाने पर सरप्राइज लेकर आने वाली है। कंपनी की ओर से दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर एक मेगा बजट म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जोर-शोर से की जा रही है, जिसकी जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

रत्नाकर कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “दुबई में शूट… नया गाना जल्द आ रहा है, सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर…”।
कंपनी के अनुसार, दुबई की हाई-टेक सड़कों और आकर्षक लोकेशन्स के बीच फिल्माए जा रहे इस गाने को बड़े बजट और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अपने भव्य विजुअल्स और उच्चस्तरीय संगीत निर्माण के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित कर सकता है।

अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ नया, अलग और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मनोरंजन उपलब्ध कराने की रही है। उन्होंने कहा कि दुबई में इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा और यह प्रोजेक्ट अपने बेहतरीन संगीत, भव्य विजुअल्स तथा आकर्षक लोकेशन्स के कारण दर्शकों को खास अनुभव देगा। उन्होंने बताया कि यह गाना जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

.....

Next Post

एक्सीडेंट नहीं हत्या, रेत माफिया विवाद आ रहा सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर चक्काजाम 

Mon Jul 20 , 2026
जबलपुर। नरसिंहपुर के सुआतला थाना क्षेत्र में कल हुए एक्सीडेंट को लेकर जबलपुर में बवाल मच गया है, सोमवार को शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। रेत माफिया विवाद सामने आ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी, एफआईआर की मांग पर आक्रोशितजनों ने चक्काजाम किया। आरोप है कि हत्या […]

You May Like