कुम्हारी क्षेत्र में बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

कुम्हारी/दमोह। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बमनी के पास का यह घटनाक्रम है. गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब ओम साईं राम कंपनी की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया.बताया जा रहा है कि बस अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सड़क किनारे पलट गई.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया.घायलों में बुद्धू सिंह, श्याम बाई, शिवांगी, मनीष, उमा अहिरवार, नंदिनी बंसल, वंदना, देशरानी, सुरेंद्र, कल्लो बाई, संतोष और अशोक बंसल शामिल है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जा रही है.घटना की जानकारी लगने के बाद हटा एसडीएम ऋषिकेश विजय ठाकरे, पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल जिन्होंने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया.साथ ही कुम्हारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे.

Next Post

चांदामेटा पंकज स्टेडियम में होंगे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह

Thu Apr 16 , 2026
परासिया। जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में गुरुवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विवाह समारोह की रूपरेखा तय करने बैठक आयोजित की गई। एस डी एम शुभम् कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विधायक सोहन बाल्मिक ने की। सामूहिक विवाह समारोह चांदामेटा स्थित पंकज […]

You May Like