आउटसोर्स कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे, बड़ी हड़ताल की तैयारी

ग्वालियर: 30 हज़ार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दो दिनों से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और अपनी मांगें पूरी न होने पर आगे बड़ी हड़ताल की तैयारी में हैं। ये आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सभी जिलों में काली पट्टी बांधकर काम कर विरोध जता रहे हैं। लंबे समय से यह अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। समय समय पर आंदोलन भी करते हैं लेकिन अभी तक इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है और इस बार सरकार को जगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है।

पूरे प्रदेश में तीस हजार से अधिक ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं और यदि यह काम बंद हड़ताल पर चले जाते हैं तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो सकती हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि वे 10000 महीने की नौकरी कर रहे हैं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 20-20 साल से नौकरी करने के बावजूद नियमित नहीं हो पाए। हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगीं। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह की अगुआई में आज आंदोलन के तहत काली पट्टी बांधकर काम कर रहे है, मांगे नही मानी तो, आने वाले समय मे सीएम के नाम ज्ञापन देने के बाद आगे हड़ताल में आंदोलन बदलेगा। जिस तरह की तैयारी आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों ने कर रखी है यदि उनकी नौबत आती है तो अस्पतालों का कामकाज प्रभावित हो सकता है और पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं।

Next Post

तोते के पिंजरे में लिपटा था सात फीट लंबा सांप

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल के घर के आंगन में लगे बिही के पेड़ की डाल पर तोते का पिंजरा लटका था सांयकाल साढ़े चार बजे अचानक एकाएक तोता फड़फड़ाने लगा और जोर जोर से टर टराने की आवाजें सुनकर परिजन बाहर आये तो देखा कि एक सर्प […]

You May Like