दीपावली की रौनक: मिठाई, लक्ष्मी-गणेश और लाई-लावा की खरीदारी को उमड़ी भीड़

भोपाल। दीपावली के त्यौहार से पहले रविवार को राजधानी के बाजारों में रौनक दिखाई दी। सुबह से ही मिठाई की दुकानों, मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और लाई-लावा बेचने वाले ठेलों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, लक्ष्मी मार्केट और पुराने शहर के चौक बाजार में लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं मिट्टी के कलाकारों के चेहरे पर भी खुशी झलक रही थी। दीपावली की तैयारियों में शहर का हर कोना रोशनी और उमंग से सराबोर नजर आया।

Next Post

दीपावली पर डॉ. नायक ने दी शुभकामनाएं, एकता और करुणा का दिया संदेश

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री डॉ. मुकेश नायक ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य पर असत्य और उजाले पर अंधकार की विजय का प्रतीक है। डॉ. नायक ने कामना की कि दीपों […]

You May Like