महाराष्ट्र निवासी व्यक्ति का देवधर नाले में मिला शव

पानसेमल। थाना क्षेत्र के ग्राम देवधर में नाले में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना गुरुवार सुबह मिली थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला एवं उसकी पहचान के लिए पूछताछ की एवं सोशल मीडिया पर फ़ोटो भेजकर जानकारी लेने के प्रयास किए।लेकिन दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि मृतक के जेब से मोबाइल मिला जिसकी सिम निकालकर ASI सखावत अली ने अन्य मोबाइल में लगाया जिस पर फोन आने पर पता लगा कि वह व्यक्ति शादी में आया था ।मृतक का नाम मेरबान पिता अनाज्या नावडे उम्र 65 वर्ष निवासी शाहाणा थाना शहादा महाराष्ट्र के रूप में हुई शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Post

निजाम बदला और बदल गया मिजाज....

Fri Apr 10 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित। नगर सत्ता और प्रशासन के खिलाफ विपक्ष के नेता अगर आवाज बुलंद करें तो समझ में आता है कि विषय को राजनैतिक उद्देश्यों से जोड़ा जा रहा है लेकिन कहीं अगर भाजपा के ही विधायक अपनी सरकार या जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करें […]

You May Like