एचडीएफसी बैंक ने बॉन्ड जारी कर जुटाये 75 करोड़ डॉलर

मुंबई, 17 जून (वार्ता) निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने वरीय असुरक्षित बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटायी है। बैंक ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को बताया कि डॉलर में ये बॉन्ड गिफ्ट-सिटी स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) और एनएसई आईएफएससी के जरिये जारी 16 जून को जारी किये गये। इन्हें मूडीज से बीएए3 और एसएंडपी से बीबीबी रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

इस राशि का इस्तेमाल बैंक अपनै मुख्य कारोबार के विस्तार के लिए करेगा। पांच साल के इन बॉन्ड का आवंटन आगामी 24 जून को किया जायेगा और इनकी मियाद 24 जून 2031 को पूरी होगी। इन पर ब्याज की दर 5.07 प्रतिशत होगी जिसका भुगतान हर छह महीने पर किया जायेगा। इन्हें मियाद पूरी होने पर ही भुनाया जा सकेगा।

Next Post

जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त चालक समेत दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Wed Jun 17 , 2026
सिंगरौली: जिले में अवैध उत्खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं थाना प्रभारी […]

You May Like