यादव की अध्यक्षता में जीआईएस आयोजन के लिये शीर्ष-समिति गठित

भोपाल, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के आयोजन की तैयारियों, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने, विभिन्न विभागों के समन्वय स्थापित करने एवं समिट के व्यवस्थित आयोजन के लिये शीर्ष समिति का गठन किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद खजुराहो वी डी शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं प्रभारी मंत्री जिला भोपाल चेतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, विधायक बैरसिया विष्णु खत्री, विधायक भोपाल भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर, नगर निगम अध्यक्ष भोपाल किशन सूर्यवंशी सदस्य नामांकित किये गये हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव, जनसम्पर्क तथा आयुक्त, जनसम्पर्क तथा प्रबंध संचालक माध्यम (अ.प्र.) सुदाम खाड़े और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम तथा आयुक्त विमानन चन्द्रमौली शुक्ला भी सदस्य नामांकित किये गये हैं।

Next Post

गोयल और त्रिपोदी के बीच हुई द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Mon Feb 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत यात्रा पर आईं इटली की मंत्री मारिया त्रिपोदी के साथ यहां द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। सुश्री त्रिपोली इटली के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग विभाग में कनिष्ठ मंत्री हैं। वाणिज्य मंत्री के कार्यालय […]

You May Like