दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल

सागर। सागर जिले के थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में दो मोटर साईकिल आपस में टक्कर मे 03 घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में स्वकर गाँव के पास दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है, सूचना प्राप्ति पर तत्काल गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 03 घायलों विनोद रजक, कंछेदी रजक निवासी डोमा जैतपुर तथा शिबू निवासी देचुआ को एफआरव्ही वाहन से गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है ।

Next Post

देवास-उज्जैन चौराहा पर उप निरीक्षक से मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

Tue Sep 30 , 2025
देवास। उज्जैन चौराहा स्थित पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार को उप निरीक्षक पूनमचंद्र सोलंकी (38 वर्ष) के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदित्य कौशल (पिता नवीन कौशल, निवासी कर्मचारी कॉलोनी, देवास) ने उप निरीक्षक की कॉलर पकड़कर जोर […]

You May Like

मनोरंजन