
रतलाम। जिले के ग्राम सिंगत में एक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। माही नदी किनारे मिट्टी के टीले के धंसने से बालक उसके नीचे दब गया। पुलिस के अनुसार रियान पिता नज्जु सिंगाड़ (2) निवासी ग्राम सिंगत की मौत मिट्टी में दबने से हुई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर रावटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालक माही नदी के किनारे स्थित मिट्टी के टीले के पास था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
