यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्’ से कियारा आडवाणी का लुक रिलीज

मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता) रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप् से अभिनेत्री कियारा आडवाणी के किरदार ‘नादिया’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

वर्ष 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्मों में गिनी जा रही फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप् का बज़ अब आसमान छू रहा है, क्योंकि फिल्म से कियारा आडवाणी के किरदार ‘नादिया’ का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। अलग-अलग तरह के रोल करके अपनी बहुमुखी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी कियारा इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आ रही हैं। दिल छू लेने वाले ड्रामा से लेकर मसाला एंटरटेनर तक, कियारा ने बार-बार साबित किया है कि वो बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं और नादिया उनके करियर का -टर्निंग रोल बन सकता है।

पोस्टर में कियारा ग्लैमरस दिखती हैं, बैकग्राउंड में सर्कस की चमक-दमक है, लेकिन ध्यान से देखें तो इस चमक के पीछे छुपा है दर्द, रहस्य और गहरी भावनाएं। यानी नादिया सिर्फ खूबसूरत नहीं, दिमाग में छाप छोड़ने वाला किरदार होने वाला है।

निर्देशक गीथू मोहनदास ने भी कियारा आडवाणी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कुछ परफॉर्मेंस फिल्म से आगे निकलकर एक आर्टिस्ट को ही नया रूप दे देती हैं और कियारा का काम इस फिल्म में वैसा ही है। केजीएफ 2 के बाद चार साल बाद यश फिर से बड़े परदे पर लौट रहे हैं, और टॉक्सिक पहले से ही पैन-इंडिया ही नहीं, ग्लोबल लेवल पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इंग्लिश और कन्नड़ में शूट की गई यह फिल्म 19 मार्च 2026 को धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार है।

 

 

Next Post

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर'

Sun Dec 21 , 2025
मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 16 दिनों में 516 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय […]

You May Like