जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास चरगवां रोड़ ग्राम डगडगा हिनौता में सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सोमवार को धनीराम वंशकार 45 वर्ष निवासी डगडगा हिनौता ने सूचना दी कि शाम लगभग 7-30 बजे अपने घर में था तभी गांव के छोटे बच्चे उसके घर आकर बताये कि शारदा मंदिर के पास चरगवां रोड़ ग्राम डगडगा हिनौता में आपके लडक़े शंकर का रोड एक्सीडेंट हो गया.
वह जाकर देखा तो उसका बेटा शंकर वंशकार 30 वर्ष घायल अवस्था में रोड पर पड़ा था जिसे राहगीरों की मद्द से उपचार के लिए आटो से मेडिकल कॉलेज लेकर गया जहां डाक्टर ने चैक कर बेटे शंकर वंशकार को मृत घोषित कर दिया। सडक़ हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
