सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल सदस्यों का कार्यकाल आगामी आठ सितंबर तक बढ़ाने की दी अनुमति

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को विभिन्न ट्रिब्यूनलों के जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल आगामी आठ सितंबर तक बढ़ाने की अनुमति दे दी।

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश तब पारित किया जब अटॉर्नी जनरल आर वेंकरमणि ने अदालत को सूचित किया कि मानसून सत्र में संसद में नया ट्रिब्यूनल विधेयक पेश किए जाने की संभावना है।

ये याचिकाएं सीएटी बार एसोसिएशन, रेवेन्यू बार एसोसिएशन और अन्य की ओर से दायर की गई थीं, जिसमें आशंका जताई गयी थी कि मौजूदा सदस्यों की आसन्न सेवानिवृत्ति के मद्देनजर कई ट्रिब्यूनल बेंच निष्क्रिय हो जाएंगी।

अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सरकार एक नए विधेयक पर काम कर रही है और अंतरिम व्यवस्था के रूप में मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि इस बीच लगभग 21 सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

Next Post

निचली अदालत से आप नेताओं को मिले कट्टर ईमानदार के सर्टिफिकेट पर हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक- आप

Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने सोमवार को कथित शराब घोटाला मामले में निचली अदालत के आदेश पर उच्च न्यायालय से स्थगन नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में आज आरोप लगाया […]

You May Like

Play sound