श्रीलंका ने 549/9 स्कोर पर पारी की घोषित

नॉर्थ साउंड, 05 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका ने सोनल दिनुशा ( 92) और कुसल मेंडिस (69) रन की शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट पर 549 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 58 रन बना लिये है।

श्रीलंका ने पांच विकेट पर 338 रनों से आगे खेलना शुरु किया। दूसरे दिन 138 रन जोड़ने के बाद श्रीलंका का छठ विकेट कुसल मेंडिस 69 रन के रूप में गिरा। उन्हें फिलिप्स ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद केवम हॉज ने सोनल दिनुशा (92) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। मिलन रत्नायके (15) रन बनाकर आउट हुये। 140वें ओवर की तीसरी गेंद पर इसिथा विजेसुंदरा (14) के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद श्रीलंका ने 549 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज ने शमारा जोसेफ और जेडेन सील्स ने दो-दो विकेट लिये। अल्जारी जोसेफ, केवम हॉज, रॉस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 24 ओवरों में एक विकेट पर 58 रन बना लिये है। वह अभी भी श्रीलंका के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 491 रन पीछे है। ब्रैंडन किंग (17) रन बनाकर आउट हुये। जॉन कैंपबेल (नाबाद 34) और केवम हॉज (नाबाद छह) क्रीज पर मौजूद है।

 

Next Post

बागेश्वर सरकार के जन्मोत्सव पर संकट मोचन मंदिर में गौशाला निर्माण शुरू

Sun Jul 5 , 2026
छतरपुर। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 30वें जन्मोत्सव के अवसर पर छतरपुर शहर के संकट मोचन मंदिर में संकट मोचन समिति द्वारा प्रस्तावित गौशाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पंडित […]

You May Like